वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। काशी विश्वनाथ मंदिर में शनिवार को एक नई सनातन व्यवस्था की शुरुआत हुई। काशी विश्वनाथ धाम से बाबा की ओर से उत्सव के रूप में मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान में विराजमान लड्डू गोपाल को उपहार भेजा गया है। वहीं मथुरा से लड्डू गोपाल की ओऱ से विश्वनाथजी को भी उपहार प्रेषित हुआ है। मथुरा से उपहार शनिवार की देर रात धाम में आ गया है। सुबह 6.30 बजे समारोहपूर्वक बाबा को ग्रहण कराया जाएगा। उधर मथुरा में रविवार की सुबह नौ बजे बाबा का प्रसाद चढ़ेगा। विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने श्री कृष्ण जन्मस्थान मथुरा के सचिव कपिल शर्मा और गोपेश्वर चतुर्वेदी से वार्ता के बाद नई परम्परा की शुरुआत की। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा से प्राप्त रंग अबीर गुलाल का उपयोग बाबा दरबार में रंगभरी एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.