कानपुर, जनवरी 19 -- कल्याणपुर के पनकी रोड जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज में सरस्वती की प्रतिमा के साथ विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय नवाब सिंह और पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय शिव स्वरूप तिवारी की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। यह आयोजन विद्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। प्रतिमाओं का अनावरण अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम, मुंबई के पीठाधीश्वर बाबा अलख राम ने किया। विशिष्ट अतिथि को-ऑपरेटिव स्टेट चेयरमैन, दादा नगर विजय कपूर ने विद्यालय को उपलब्ध कराई गई। आरओ मशीन और वाटर कूलर का भी अनावरण किया। यहां निर्मल तिवारी, अनुज राजावत, प्रतीक तिवारी, जगदीश शुक्ल, आनंद शुक्ला, रजनीश सिंह, राहुल शुक्ला आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...