देवघर, मार्च 17 -- देवघर। रंगोत्सव का पर्व होली शहरी व ग्रामीण इलाकों में शनिवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। जिले के विभिन्न इलाकों में दो दिनों तक रंगों का त्योहार मनाया गया। कुछ जगह लोगों ने शुक्रवार को होली मनायी तो कुछ जगहों पर शनिवार को लोगों ने रंगोत्सव मनाया। गुरुवार को सर्वप्रथम बाबा वैद्यनाथ को अबीर और गुलाल अर्पण किया गया। उसके बाद मध्य रात्रि में शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में होलिका दहन किया गया। शुक्रवार और शनिवार को लोगों ने एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर व एक-दूसरे से गले मिलकर साहौर्दपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ होली मनायी। उपायुक्त विशाल सागर ने अपने आवास पर अधिकारियों के साथ जमकर होली का आनंद उठाया। घंटों रंगों से सराबोर होकर डीसी आवास पर अधिकारियों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। उपायुक्त ने सबों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.