नई दिल्ली, फरवरी 7 -- पाकिस्तान की टीम ने शनिवार को टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड को शिकस्त दी। हालांकि पाकिस्तानी फैंस के लिए ये मुकाबला काफी डराने वाला रहा। क्योंकि एक समय पाकिस्तान की टीम मैच हारने के कगार पर पहुंच गई थी। नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए और 17वें ओवर तक नीदरलैंड का पलड़ा भारी हो गया था। फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में 24 रन बटोरकर पाकिस्तान की मैच में वापसी कराई और फिर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान बाबर आजम की बैटिंग सवालों के घेरे में आ गई है। पाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाज बाबर आजम ने 18 गेंद में 15 रन बनाए। उन्होंने शाहिबजादा फरहान के साथ मिलक...