आगरा, जनवरी 25 -- गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से तीन शातिर अंर्तजनपदीय बावरिया गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह की दो महिला सदस्य भी शामिल हैं। कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपियों ने गत सात माह पूर्व हुई वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने गिरफ्त में आए सदस्यों से 3.5 लाख रुपये के जेवर बरामद किए हैं। साथ ही एक तमंचा, दो कारतूस भी पुलिस को आरोपियों के पास मिले हैं। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया है। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि गत वर्ष 19 जून को सचिन कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी दामरी थाना सिढ़पुरा ने थाना गंजडुंडवारा में सूचना दी थी। बताया था कि उसकी पत्नी व ससुर गांव ताजपुर तिगरा पटियाली से उसके घर ऑटो में बैठकर आए। रास्ते में गंजड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.