बांदा, जुलाई 1 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा थानाक्षेत्र के गांव पिंडखर निवासी उदयभान सिंह के मुताबिक, गांव में महावीर के स्थान पर बेटा सिंह के दरवाजे पर बैठा था। करीब तीन बजे गांव का शिवस्वरुप सिंह अपने बेटे विकास सिंह व भाई श्यामस्वरुप सिंह के साथ आया। तीनों एकराय होकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने मारापीटा। गुहार लगाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने तीनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.