विकासनगर, जनवरी 19 -- सेलाकुई थाना क्षेत्र के दुधई में कुछ लोगों ने पिता, बेटे को घेर कर उन पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि अनिल कुमार पुत्र साधू सिंह निवासी दुधई ने तहरीर दी है। बताया कि पिछले 23 दिसंबर को पुरानी रंजिश के चलते राजेश पुत्र ज्ञान सिंह, अक्षित पुत्र बबूल निवासी दुधई ने उसे और उसके पिता को घेरकर उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उपचार चलने के कारण वह समय से रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाए। तहरीर के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.