सहरसा, मार्च 28 -- बिहार के सहरसा में पिता और पुत्र ने एक साथ जान दे दी। जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार निवासी पिता और पुत्र द्वारा लगमा पुल के समीप तिलाबे नदी में कूद कर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुत्र का शव गुरुवार की दोपहर लगमा पुल के समीप से बरामद हुआ। वहीं पिता महेश गुप्ता का शव पुल से दक्षिण नवटोलिया बहियार के समीप शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ। शव बरामद होने की सूचना मिलते ही देखने वाले लोगों की भीड़ नदी किनारे जुट गए। शव मिलने की सूचना सोनवर्षा राज थाना पुलिस को दिया गया जिसके बाद सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम में भेज दिया और अग्रतर कारवाई में जुट गए। मृतक के भाई नरेश गुप्ता ने बताया कि बुधवार की शाम मृतक अपने पुत्र के साथ घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.