पटना, मई 19 -- बिहार विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं। ऐसे में सियासी दलों के बीच जुबानी जंग के साथ-साथ पोस्टर और वीडियो वॉर भी शुरू हो गई है। बिहार बीजेपी ने आरजेडी चीफ लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को घेरते हुए दूसरा वीडियो जारी किया है जिसमें 20 साल पहले के लालू के शासनकाल को जंगलराज बताते हुए निशाना साधा गया है। एक मिनट के इस वीडियो में चारा घोटाला, जमीन घोटाला, बदहाल कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर आरजेडी की घेराबंदी की गई है। बिहार बीजेपी के एक्स हैंडल पर शेयर किए गए इस वीडियो में टैग लाइन है बाप-बेटे ने किया था घोटाला अपार, भूलेगा नहीं बिहार। वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी ने एक्स पर लिखा, कि एक सरकार क्या कर सकती एनडीए ने दिखाया! लेकिन 20 साल पहले का अंधकार और जंगलराज को भूलेगा नहीं बिहार! फिर एक बार एनडीए की सरकार। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.