ग्वालियर, सितम्बर 4 -- ग्वालियर जिले में करेंट लगने से पिता-पुत्र की मौत होने की खबर सामने आई है। गुरुवार को दोनों अपने खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान खेत पर लगी मोटर को चालू करने जाते समय 33 हजार वोल्टेज लाइन का तार खेत में टूटा पड़ा था। दोनों ने उसे देख नहीं पाया और उसके करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। पिता गुलाब सिंह बघेल की उम्र 55 साल है। बेटे सतेंद्र सिंह बघेल की उम्र 25 साल है। घटना जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के बिर्राट गांव की है। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पिछोर थाना प्रभारी बलविंदर ढिल्लन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा बनाया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिवार में बाप-बेटे की मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.