बदायूं, मार्च 16 -- बाप पड़ोसी गांव से एक किशोर को मजदूरी पर मिर्च तोड़ने के लिए लेकर आया। नाराज पुत्र ने मिर्च तोड़ने आए किशोर को पीटकर बंधक बना लिया। पीड़ित किशोर के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। थाना बिल्सी के गांव भिलौलिया निवासी नरेंद्र धोबी का आरोप है कि शनिवार, 15 मार्च को थाना उझानी के गांव मिहौना निवासी बुधपाल उसके पुत्र इंद्रपाल को मजदूरी पर मिर्च तोड़ने के लिए ले गया था। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो चिंता हुई। अगले दिन सुबह जब वह मिहौना पुत्र को लेने पहुंचा, तो पता चला कि बुधपाल के पुत्र ने उसकी पिटाई की थी, जिससे वह घायल हो गया। इसका विरोध करने पर उसे गालियां दी गईं और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया। पीड़ित के पिता ने बताया कि किसान की अपने पुत्र से कुछ अनबन चल रही है, जिसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.