गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों विभूतियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बापू व शास्त्री जी के सपनों को साकार कर रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृतियों को नमन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सत्य और अहिंसा की ताकत क्या होती है, इसका एहसास भारत के स्वाधीनता आंदोलन में गांधी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया को कराया। बापू के सपनों को साकार करने को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी देश और दुनिया के लिए मॉडल बन रही है। स्वदेशी से ही जुड़ी उत्तर प्रदेश सरकार की ओडीओपी (एक जिला, एक उत्पाद) योजना सफलता की नई ऊंचाई को छू रही है। आज स्वच्छता हमारी पहचान और भारत का ब्रांड है। कार्यक्रम के दौरान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.