रामपुर, अक्टूबर 3 -- रामपुर, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गांधी समाधि पर कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, डीएम जोगिंदर सिंह और एसपी विद्या सागर मिश्र ने श्रद्धांजलि अर्पित की व गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांधी समाधि स्थल पर राज्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्कूल की छात्राओं ने रामधुन का गायन किया। कार्यक्रम में डीएम ने सभी को देश की एकता, अखंडता को बनाए रखने एवं अहिंसा का पालन करने की शपथ दिलाई। राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर पूरे विश्व को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने न केवल भारत की स्वतंत्रता में अग्रणी भूमिका निभाई बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श स्थापित किए। आज के यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.