अलीगढ़, दिसम्बर 25 -- अलीगढ़। बापू धाम की सड़क जर्जर हो गई है। आने जाने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारियों ने बैठक कर समस्या निराकरण की मांग की। बापूधाम सरसौल पुलिस चौकी के सामने गलियों में पानी की लाईन डाली गई, जिससे सड़क टूट गई है। बड़े वाहन फंस रहे हैं। गली में स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगी है। नगर निगम से समस्या निराकरण की मांग की है। सतीश माहेश्वरी घनश्याम दास जैन, संजय वार्ष्णेय, श्रीकिशन गुप्ता, दिनेश गुप्ता, पंकज अग्रवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...