रांची, जनवरी 30 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर उन्हें पूरा राष्ट्र श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बापू वाटिका, मोरहाबादी, रांची में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के सम्मान में बापू की प्रतिमा के समक्ष पूर्वाह्नन 11 बजे से 2 मिनट का मौन धारण रखा। सीएम सोरेन ने कहा कि बापू के विचार हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए काफी मायने रखता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार एवं आदर्श से हमें मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उनके विचारों से देशवासियों को प्रेरणा मिलती रहेगी। उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.