नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया। उन्होंने कहा है कि बापू एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सोच हैं जो कभी मिट नहीं सकती क्योंकि गांधी भारत की आत्मा में अमर हैं। कभी अंग्रेजी साम्राज्य और कभी नफरत की विचारधारा ने इसे मिटाने की नाकाम कोशिश की है। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि एक साम्राज्य, नफरत की विचारधारा और कभी अहंकारी सोच ने उन्हें मिटाने का प्रयास किया, पर नाकाम रहे। राष्ट्रपिता ने हमें आज़ादी के साथ यह मूल मंत्र दिया कि सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की शक्ति होती है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सरदार वल्लभ भाई पटेल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बीच 1948 में हुए पत्राचार का उल्लेख करते हुए एक्स पर लिखा कि महात्मागांधी की हत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.