हापुड़, जनवरी 30 -- सत्य अहिंसा के अग्रदूत राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर याद कर नमन किया गया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव डॉ शोएब युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अब्दुल कादिर ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा देश की आजादी में सत्य और अहिंसा के साथ आंदोलन कर देश को आजाद कराया। ऐसे अहिंसा के अग्रदूत को आज के दिन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महात्मा गांधी के विचारों को दुनिया में पूजा जाता है नमन किया जाता है। भारत देश महात्मा गांधी के त्याग और बलिदान को भुला नहीं सकता हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...