गढ़वा, जनवरी 31 -- गढ़वा। गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कि पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के अवसर पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर ने समाहरणालय परिसर में अवस्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, भूमि उप समाहर्ता प्रमेश कुशवाहा, परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, सिविल सर्जन अशोक कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी नीरज कुमार सहित अन्य ने पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर सभी पदाधिकारिओं ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस के अवसर पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें याद किया। शहीद दिवस कार्यक्रम में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त सहकारिता पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, मत्स्य प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.