सिमडेगा, अप्रैल 16 -- बानो, प्रतिनिधि। बानो रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रुप में विकसित किया गया है। लेकिन यहां पर नियमित समय पर पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन नहीं हो पा रहा है। वहीं बानो रेलवे स्टेशन में आज भी कई ट्रेनों का ठहराव नहीं हो पाया है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। प्रखंड के लोग मोर्या एक्सप्रेस के ठहराव की लंबे समय से मांग कर रहे हैं। लेकिन आज तक मोर्या एक्सप्रेस का ठहराव नहीं हो पाया है। बताया गया कि संबलपुर से गोरखपुर तक चलने वाली मौर्य एक्सप्रेस बानो स्टेशन से रोजाना दो बार गुजरती है। सुबह नौ बजे राउरकेला के लिए एवं दोपहर 2:30 बजे रांची के रवाना होती है। लेकिन एक बार भी यहां पर नहीं रुकती है। वहीं कोविड काल के बाद से इस रुट पर चलने वाली झारसुगड़ा पैंसेंजर ट्रेन भी हमेशा कैंसिल रहती है। इस कारण यात्रियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.