सिमडेगा, मार्च 28 -- बानो, प्रतिनिधि। अलविदा जुमे के मौके पर मस्जिद में शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। मौके पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया भी उपस्थित हुए। विधायक ने मुस्लिम समाज के लोगों को रमजान की शुभकामना दी। इसके साथ ही साथ आने वाले ईद के लिए भी बधाई दी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में लोग भाईचारगी के साथ हर त्योहार मनाते है। रमजान और ईद हमें प्यार, शांति और भाईचारे का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि अल्लाह इस पाक महीने में सभी इबादतो को अज्र दे और इमान को मजबूत करें। उन्होंने अल्लाह से हर बुराई से महफुज रखने की दुआ मांगी। मौके पर अंजुमन इस्लामिया के सदर मो फैज अंसारी, मो तनवीर आलम, मो शफीक खान सहित काफी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.