सिमडेगा, जनवरी 6 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में मंगलवार को किसान क्रेडिट कार्ड कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों के कृषि मित्र उपस्थित थे। कैंप के दौरान सभी कृषि मित्रों द्वारा किसानों के केसीसी फॉर्म भरे गए, ताकि किसानों को समय पर कृषि ऋण एवं अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। अधिकारियों ने जानकारी दी कि आगामी 16 जनवरी को पुनः केसीसी कैंप का आयोजन किया जाएगा,जिसमें किसान अपने केसीसी फॉर्म भरवा सकते हैं। मौके पर बीएओ अजय कुमार सिंह, बीटीएम,एटीएम ओबैदुल्लाह एहरार एवं श्याम कुमार उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...