सिमडेगा, फरवरी 13 -- बानो, प्रतिनिधि। बानो अनुमंडल मंच की बैठक शुक्रवार को डाक बंगला परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता बिरजो कंडुलना ने की। बैठक में पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर गांव-गांव जाकर हस्ताक्षर अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रतिवेदन सीएम हेमंत सोरेन, विधायक सुदीप गुडिया को भी देने का निर्णय लिया गया। बैठक में मो. रफिक अंसारी, आनंद मसीह तोपनो, विश्वनाथ बड़ाइक, सीता कुमारी, सोमवारी कैथवार, मो. तनवीर हुसैन, गंगा प्रसाद सिंह, जगदेव सिंह, बालमुकुंद सिंह, संतोष साहू, महेश सिंह, गोपाल महतो, मनीर खान, राजेश बड़ाइक, जयमसीह लोहरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.