लातेहार, नवम्बर 15 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड दो अंतर्गत बानपुर मोहल्ला स्थित हरिजन टोला में पिछले एक सप्ताह से शहरी पेयजल आपूर्ति योजना की पाइपलाइन फटी हुई है। इस कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है, परंतु नगर पंचायत द्वारा अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। लगातार बहते पानी से स्थानीय निवासी अनिल भुईयां का घर भी क्षतिग्रस्त होने से बाल-बाल बचा। अनिल भुईयां ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में कई बार नगर पंचायत कर्मियों एवं कनीय अभियंता को सूचना दी गई, जिसके बाद पाइपलाइन के आसपास चार से पांच फीट तक गड्ढा तो खोदा गया, लेकिन मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया। निवर्तमान वार्ड सदस्य जितेंद्र पाठक उर्फ बल्ली पाठक ने कहा कि नगर पंचायत के कनीय अभियंता का उदासीन रवैया चिंता का विषय है। बार-बार शिकायत के बावजूद ...