नैनीताल, फरवरी 21 -- भीमताल। बानना से पिनशेला तक मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 7 करोड़ 35 लाख की स्वीकृति मिली है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि भीमताल ब्लॉक के बानना से पिनशेला मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्व में विधायक निधि से करा दिया था। उक्त मार्ग पर डामरीकरण और चौड़ीकरण के लिए पीएमजीएसवाई फेस 4 के तहत प्रस्ताव भेजा था। शासन से 7 करोड़ 35 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...