रांची, दिसम्बर 2 -- रांची। फुल लोड बिजली मिलने के बाद भी मंगलवार को कई मोहल्लों में उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्ति बंद होने की शिकायत दर्ज कराई। हवाई नगर बिरसा चौक में करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। कोकर सरना टोली, महावीर नगर में पिछली रात से दूसरे दिन रात आठ बजे तक बिजली बंद की समस्या रही। इसके अलावा हैदर अली रोड कोकर में भी सुबह से बिजली आपूर्ति बंद रही। इस संबंध में संबंधित क्षेत्र के विद्युत अभियंताओं से जानकारी पूछे जाने पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। बाधित बिजली से लोग ठंड में परेशान रहे और उनके दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...