फतेहपुर, दिसम्बर 1 -- फतेहपुर। बाधायें दरकिनार, एचआईवी पर सशक्त प्रहार थीम के साथ सोमवार को विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई रैली ने लोगों को जागरूक किया। डीएम रवीन्द्र सिंह द्वारा झंडी दिखा कर रवाना की गई रैली से पहले सीएमओ डा.राजीव नयन गिरि ने कहा कि एड्स जैसी लाइलाज बीमारी से बचने के लिए समझदारी ही बचाव है। युवा पीढ़ी,अप्रवासियों, गर्भवती महिलाओं और एड्स बीमारी के उच्च जोखिम समूह के लोगों को आगे आकर अपनी जांच कराएं। बीमारी पकड़ में आने पर मरीज की गोपनीयता बनाये रखने को लेकर एचआईवी/एड्स एक्ट 2017 में प्रावधान है। जिला चिकित्सालय स्थित एआरटी (ऐन्टी रेट्रो वायरल थरेपी) केन्द्र पर निशुःल्क इलाज की सुविधा है। यहां सीएमएस डा,राजेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डा.आरके वर्मा, पैथोला़जी विभागाध्यक्ष डा. वरद वरधन बिशेन समेत कई संस्थाओं के लोग मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.