भभुआ, दिसम्बर 15 -- डीएम ने सड़क निर्माण से जुड़े विभाग के अधिकारियोंं के साथ बैठक कर दिया निर्देश कार्यपालक अभियंताओं ने बैठक के दौरान सड़क निर्माण के बारे में प्रस्तुत की रिपोर्ट (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम नितिन कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय के सभा कक्ष में सड़क निर्माण से जुड़े विभागों के अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने अफसरों को स्पष्ट निर्देश किया कि सड़क निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को तुरंत दूर कर परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण पूरा करें। उन्होंने बारी-बारी से सभी परियोजनाओं विशेषकर एनएचएआई और भारत माला के तहत चल रहे कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। बैठक में सभी विभागों के कार्यपालक अभियंताओं ने अपने-अपने विभागों ...