गिरडीह, फरवरी 8 -- गावां, प्रतिनिधि। युवा जागरूकता अभियान बादीडीह के बैनर तले शनिवार को बादीडीह पंचायत के पंडरिया में सड़क सुरक्षा के उद्देश्य से 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य युवाओं और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। मैराथन में लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग बैच में दौड़ आयोजित की गई। लड़कियों के वर्ग में सरस्वती कुमारी ने प्रथम, पार्वती कुमारी ने द्वितीय तथा सुषमा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कों के वर्ग में विशाल कुमार प्रथम, विनय कुमार द्वितीय और बबलू कुमार तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभागियों को युवा जागरूकता अभियान की ओर से मेडल व उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागियों को दो-दो हजार रुपये त...