कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बर्रा दो निवासी छात्र को धमका कर वसूली करने के आरोपित अंशुल यादव की कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। मामले में आरोपित जेल में बंद है। बादशाह गैंग का सरगना फुरकान लेडी व गिरोह के सदस्य स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को धमका कर वसूली करते हैं। इसी तरह से बर्रा दो निवासी छात्र को फुरकान, अंशुल यादव, विश्वास व गिरोह के अन्य सदस्यों ने धमका कर वसूली की थी। गैंग से बचने के लिए छात्र ने चुपके से घर के कीमती जेवर एक सुनार के यहां बेचकर आरोपितों को रुपये दिए थे। जानकारी होने पर 29 जनवरी 2025 को छात्र के पिता ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने फुरकान और अंशुल यादव को जेल भेजा था। एडीजीसी भास्कर मिश्रा ने बताया कि बुधवार को अंशुल यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई थी। जिसे कोर्ट ने ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.