कानपुर, जनवरी 23 -- कानपुर। बादशाहीनाका बाजार में कट को लेकर व्यापारियों में दो फाड़ है। एक पक्ष इसको खोलने की मांग कर रहा तो दूसरी ओर इसका विरोध कर रहा है। शुक्रवार को डीएम के सामने एक बार फिर यह मुद्दा उठा तो उन्होंने डीसीपी ट्रैफिक की अध्यक्षता में टीम को मौके का निरीक्षण करने को कहा। इसके बाद कट को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला उद्योग व व्यापार बंधु की अलग-अलग बैठक हुई। बैठक में सड़क, बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं की विस्तार से समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाए। समस्याओं के समाधान के उपरांत संबंधित संगठनों को भी इसकी जानकारी दें। बादशाहीनाका बाजार में कट को हटाने की मांग लगातार बैठक में होने के बावजूद समाधान न होने पर कानपुर कपड़ा कमेटी से जु...