नई दिल्ली, मार्च 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में शुक्रवार शाम को तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते तापमान में पहले की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, अभी भी दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री ज्यादा बने हुए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को भी दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिल्ली में इस बार जनवरी और फरवरी का महीना सामान्य से ज्यादा गर्म रहा था। मार्च के महीने में भी गर्मी का यह रुख बना हुआ है। महीने के अभी तक के ज्यादातर दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान, दोनों ही सामान्य से ज्यादा बने हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को दिल्ली समेत आसपास के एक बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। इस दौरान हवा की गति भी तेज रही। इसके चलते हवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.