भागलपुर, मई 22 -- भागलपुर। बीते दो दिन से जिले में बादल तो छा रहे हैं, बुधवार की शाम में तो आसमान गरजा भी, लेकिन बारिश की एक बूंद नहीं पड़ी। हालांकि रात में ठंडी हवाओं के चलने के कारण रात का मौसम अब भी सुहाना बना हुआ है। बीते 24 घंटे में रात का पारा 0.3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं गुरुवार की सुबह से ही धूप-छांव का दौर चला। इस दौरान थोड़ी गर्मी बढ़ी तो उमस लोगों के पसीने छुड़ाती रही। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि 25 मई तक बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.