भभुआ, मार्च 20 -- कैमूर में सुबह से आसमान में चलता रहा धूप एवं बादल के बीच खेल बोले किसान, तेज हवा के साथ बारिश हुई तो खेत में झड़ जाएंगे दाने (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। आसमान में छाए बादल व बूंदा-बांदी को देख कैमूर के किसानों के कलेजा धड़क रहा है। गुरुवार की सुबह से ही आसमान में बादल के बीच बूंदाबांदी होती रही। ऐसे में किसानों को इस बात का भय सता रहा है कि कहीं तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई तो खेतों में लगी रबी की फसल पूरी तरह नष्ट हो जाएगी। खुले में रखे गए उपला व मवेशियों का चारा भी भींगकर खराब हो जाएगा। जिले में दलहन व तेलहन फसल की कटनी चल रही है। किसानों की माने तो गेहूं की कटनी में अभी करीब दस दिन और समय लग सकता है। धरवार के किसान जितेन्द्र पाण्डेय, संत पाण्डेय, शिवपुर के किसान लालबाबू चौरसिया, सुखारीपुर के किसान श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.