हमीरपुर, मई 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। शुक्रवार की सुबह से निकली तेज धूप के बाद 10 बजे अचानक आसमान में बादल छाने व हवाएं चलने से लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की। हालांकि तेज हवाएं चलने से मौदहा में एक पेड़ गिरा है। पारा चार डिग्री की गिरावट के साथ 36 डिग्री पहुंच गया। मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। शुक्रवार को सुबह से निकली तेज धूप से लोग गर्मी से बेहाल होने लगे थे। मगर 10 बजे के बाद अचानक मौसम ने पल्टी मारी। आसमान में बादलों के छाने के साथ ही धूप गायब हो गई। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। जिससे पूरे दिन सार्वजनिक स्थानों पर चहल-पहल नजर आई। बदले मौसम का लुत्फ उठाते हुए बच्चे भी दिन में खेलकूद में मशगूल नजर आये। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.