गिरडीह, मई 4 -- गिरिडीह। गिरिडीह में शनिवार की दोपहर बाद फिर मौसम ने मिजाज बदला। तेज गरज के साथ करीब तीन घंटे तक बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश होती रही। इस दौरान वज्रपात से बिरनी व सरिया में क्रमश: एक युवक व वृद्ध की जान चली गई, वहीं बिरनी और बेंगाबाद में दो लोग वज्रपात की घटना में घायल हैं। इधर बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है। मौसम में भी ठंडक घुल गई है। गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली है। आमलोगों के साथ बेजुबान भी गर्मी से राहत की सांस ले रही है, वहीं शहर की सूरत बारिश ने बदरंग कर दी है। कई सड़कों पर जलजमाव है, जिससे आगमन में लोगों को परेशानी हो रही है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.