बिजनौर, मई 4 -- रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। जिससे मौसम सुहाना हो गया। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। बादल छाने से बारिश की संभावना बनी हुई है। रविवार को जिले में मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और हल्का अंधेरा छा गया। तेज हवाओं ने आंधी का अहसास दिया। मौसम के बदलाव गर्मी से जूझ रहे लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। तेज हवाएं चलने और आसमान में बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया। तेज हवाओं ने तापमान में गिरावट लाकर मौसम को खुशनुमा बना दिया। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वही तेज हवा चलने से बाग स्वामियों के चेहरों पर शिकन डाल दी है। बाग स्वामी हाफिज इरशाद, मौ. फैजान ने बताया कि पेड़ों पर आम बड़ा होने लगा है। जो हवा चलने से गिर जाएगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.4 से गिरकर रवि...