धनबाद, दिसम्बर 4 -- धनबाद, संवाददाता। दक्षिण भारत में आया चक्रवात कमजोर पड़ गया है। चक्रवात के कमजोर पड़ने के साथ अब बादलों की आवाजाही पर ब्रेक लग जाएगा। बादल छंटते ही मौसम साफ होगा और ठंड तेवर दिखाएगी। अगले चार दिनों तक ठिठुरन वाली ठंड का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। रविवार से एक बार फिर बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है। इस कारण तेज ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम केंद्र रांची से जारी पूर्वानुमान में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट की संभावना जताई गई है। तीन से छह दिसंबर के दौरान सुबह में कोहरा या धुंध छाने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.