झांसी, जनवरी 31 -- गुजरे, चार दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी का क्रम बरकरार है। शनिवार को भोर से छाए घने कोहरे ने रफ्तार रोकी तो बादलों ने धूप को नहीं निकलने दिया। जाड़े की जकड़ी के बीच शुरू हुई झांसी की दिनचर्या के बाद दिन में गर्माहट महसूस हुई। वहीं रात जाड़े में जकड़ गई। मौसम के उतार-चढ़ाव से ताप में करीब दो डिग्री की उछाल दर्ज की गई। अधिकतम पारा 24 तो न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार की रात तीखी ठंडक रही। वहीं शनिवार भोर कोहरा छाया रहा। सुबह 7.00 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त अधिकतम पारा 16 डिग्री के आसपास था। 8.30 बजे कोहरा छंटा। पर, बादल शहर घेरे रहे। 10.30 बजे से आकाश साफ होने लगा। लेकिन, धूप नहीं निकली। 12.30 बजे सर्दीली हवाएं थमीं। इसके बाद मौसम में गर्माहट महसूस होने लगी। 1.30 बजे सूरज ने झांकने की कोशिश की। लेकिन, बादलों ने यह ...