अमरोहा, मई 18 -- मौसम की रूसवाई ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अच्छी बारिश नहीं होने से गन्ना उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। आसमान में उड़ रहे बादल बिन बरसे किसानों को रिझा कर लौट रहे हैं। अच्छी बारिश न होने से उमस भरी गर्मी ने आबादी का पसीना निकाला दिया है। बारिश न होने से उमस भरी गर्मी से आमजन का बुरा हाल रहा। पूरे दिन पसीने से तरबतर रहे। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी के चलते बिजली कटौती ने भी रुलाना शुरू कर दिया है। जिले में सिंचाई का संकट गहराया हुआ है। सिंचाई पर खर्च का बोझ बढ़ता जा रहा है। किसानों पर आर्थिक मार पड़ रही है। उप कृषि निदेशक राम प्रवेश ने बताया कि किसान धैर्य रखें। मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बार अपने निर्धारित समय पर बारिश शुरू होगी मानसून से पहले प्री मानसून की बारिश दस्तक देगी।...