लखनऊ, दिसम्बर 7 -- पश्चिमी विक्षोभ के असर से महज 24 घंटों में मौसम बदल गया। हवा में नमी बढ़ने से रविवार को शनिवार के मुकाबले रात का तापमान 3.1 डिग्री ऊपर चढ़ा। इससे भले ही रात में सर्दी से मामूली राहत मिली लेकिन बादलों की आवाजाही की वजह से दिन में गुनगुनी धूप की राहत नहीं मिल सकी। रविवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे लुढ़का, यह 24.9 रहा। मौसम विभाग के अनुसार अफगानिस्तान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी तक पहुंच चुका है। यह असर शनिवार की देर रात तक प्रभाव में आ गया था। इस वजह से आसमान में बादलों की हल्की परत छा गई। हवा में नमी भी बढ़ गई जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। अगले दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। एक के बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है। इस वजह से रात में गल...