अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंगलवार को हुई बारिश का असर बुधवार को भी साफ दिखाई दिया। सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे, जिससे धूप के दर्शन नहीं हो सके। हवा में नमी बनी रहने के कारण ठंड और ठिठुरन का अहसास लगातार बना रहा। लोग सुबह घरों से निकले तो ठंडी हवा के झोंकों ने सर्दी का एहसास और बढ़ा दिया। बुधवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। बादलों की मौजूदगी के चलते तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हो सकी। अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के आसार बने रहने से लोग दिनभर आशंकित नजर आए। हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन आसमान में छाए बादलों ने वातावरण को ठंडा बनाए रखा। नमी अधिक होने के कारण गलन भरी सर्दी महसूस की गई, जिससे लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। मंगलवार को हुई बारिश के चलते सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.