कटिहार, जुलाई 8 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार का मौसम करवट बदल रहा है। अगले 48 घंटे में तापमान में गिरावट आने के आसार हैं, जिससे दिन और रात दोनों ठंडे होंगे। जिले में अधिकतम तापमान जहां 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वहीं न्यूनतम 26 डिग्री रहा। सोमवार को आसमान में लगभग 70 फीसदी बादल छाए रहे, जबकि मंगलवार तक यह प्रतिशत बढ़कर 90 फीसदी तक जा सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि देर रात तक बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। जिले के कई हिस्सों में करीब 5.3 मिमी बारिश होने की संभावना जताई गई है। पुरवा हवा की गति में भी कमी आने लगी है, जो अब 10 से 21 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है। किसानों के लिए चेतावनी और सुझाव इस मौसम बदलाव के बीच सबसे अधिक सतर्कता की जरूरत किसानों को है। खासतौर पर धान की कटाई के बाद खेतों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.