कटिहार, जुलाई 12 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में अगले 24 घंटे मौसम किसानों के लिए अहम होने जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार शुक्रवार को आसमान में 90 फीसदी तक बादल छाए रहेंगे और देर रात तक हल्की बारिश की संभावना है। जिले के विभिन्न हिस्सों में औसतन 3.3 मिमी वर्षा दर्ज हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता बनी रहने के कारण गर्मी कम महसूस होगी। पूर्वी व उत्तर-पूर्वी दिशा से 9 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है, जो खेतों में नमी बनाए रखने में मददगार साबित होगी। कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को दिया सलाह कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी है कि वे नमी का अधिकतम उपयोग करें और धान की रोपनी की प्रक्रिया को गति दें। ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.