बुलंदशहर, जून 22 -- बादलों की आवाजाही के बीच भीषण उमस में लोग पसीनों से तर-बतर हो गए हैं। गर्मी में लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि अधिकतम तापमान गिरावट के बाद 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, लेकिन गर्मी का असर कम नहीं हुआ है। गर्मी से बचाव को लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। रोजाना बादल भी छा रहे हैं। बारिश नहीं हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। रविवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। हवाओं के साथ बादलों की उमड़-घुमड़ होती रही। दिन बढ़ने के साथ धूप-छांव का मौसम बना रहा। दोपहर बाद आसमान में बारिश के बादल छाए रहे। इस बीच तपिश से तो राहत मिल गई, लेकिन उमस से लोग पसीना-पसीना हो गए। दिनभर मौसम का यही मिजाज बना रहा। गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। बादलों की आवाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.