वाराणसी, जनवरी 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को बादलों की आवाजाही के साथ ही बूंदाबादी के आसार दिख रहे हैं। उसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट होगी। इससे ठंड में थोड़ा इजाफा हो सकता है। सुबह आसमान साफ था। दिन भर बादलों की लुकाछिपी चलती रही। दिन में करीब पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। दिन का तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा 24.9 और रात का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। पश्चिमी यूपी में बारिश हुई है। ऐसे में संभावना है कि बुधवार को बनारस सहित आस-पास के जिले में भी बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान बूंदाबादी के आसार दिख रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.