नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में बीते दो दिनों में हुई जोरदार बारिश के बाद बुधवार को आसमान साफ रहा। इसके बावजूद अधिकतम तापमान में 7.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। राजधानी में बुधवार को दिनभर कहीं आंशिक से तो कहीं सामान्य रूप से बादल छाए रहे। हालांकि, कहीं भी बारिश नहीं हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.7 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार स...