प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। आसमान में बादलों की मौजूदगी के बीच रविवार सुबह शहर के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। दोपहर में धूप के कारण दिन में उमस रही। दिन में उसम के चलते अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था जो शनिवार को 26 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी 24 घंटे में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मानूसन सक्रिय होने से जून के अंतिम दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून सक्रिय हो चुका है। 26 से 28 जून तक गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी तूफान के आसार हैं। बदलते मौसम में लोग बारिश व उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.