फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- गुरुवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। सुबह पांच बजे सदर ब्लॉक के गांव लुहारी सहित आसपास के कई गांव में बूंदाबादी हो गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों का कहना है कि इस समय खेतों में सरसों सहित अन्य फसलें पकने को तैयार हो रही हैं। अगर तेज बारिश हुई और कोहरा पड़ा तो फसलें प्रभावित होंगी। आलू में झुलसा रोग और अन्य फसलों का उत्पादन कम होगा। जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। वर्तमान में किसानों के खेतों में आलू, सरसों, गेहूं की फसल खड़ी हैं। किसानों ने कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराते हुए सिंचाई भी कर दी है। लेकिन पिछले कई दिन से बदल रहे मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रात में कोहरा के साथ सर्दी पड़ती है तो दिन में धूप निकलती है। गुरुवार सुबह नौ बजे तब आसमान में बादल छाए रहे। इस बीच सुबह पांच बजे सदर ब्लॉक के कई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.