बदायूं, जनवरी 2 -- बदायूं, संवाददाता। जनपद में बुधवार रात को आया भीषण कोहरा गुरुवार सुबह तक रहा है लेकिन बादलों का डेरा आसमान में दिनभर रहा है। सर्दी से राहत नहीं मिल सकी है। हालांकि कुछ देर हल्की चमक निकली लेकिन गलन भरी सर्दी ने जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। शीतलहर का प्रकोप पूरे दिन जारी रहा है। अलाव के सहारे लोगों का घरों और प्रतिष्ठानों पर दिन गुजरा है। गुरुवार की सुबह नववर्ष 2026 की पहली सुबह थी लेकिन गलन भरी सर्दी और शीतलहर रही। जिसकी वजह से लोग रजाई से देर से निकले और सीधे सर्दी से मुकाबला किया। सुबह का अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री रहा है। नौ बजे के बाद कोहरा हटा और फिर आसमान में बादलों का डेरा रहा। 12 बजे के बाद आसमान में बादलों कुछ धूप की चमक निकली लेकिन वह एक घंटा को रही और फिर बादल छा गये। मगर सुबह से श...