नोएडा, फरवरी 4 -- ग्रेटर नोएडा। बादलपुर को जीरो वेस्ट और आत्मनिर्भर गांव बनाने के लिए घर-घर से कचरा उठने की शुरुआत हो गई है। यह कार्य फीडबैक फाउंडेशन के सहयोग से हो रहा है। गांव से एकत्र किए गए सूखे कचरे को गांव के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर में सेग्रिगेट कर उसे रीसाइकिल किया जाएगा। ग्रेनो प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि यह प्रयास न केवल बादलपुर की स्वच्छता एवं पर्यावरण सुधार के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि आसपास के अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणादायक मॉडल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...